फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना: 20 हजार लाभार्थी एक साथ करेंगे सामूहिक गृह प्रवेश

Thu, 25 Jul 2019 02:32 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उन्नाव में पिछले तीन वित्तीय वर्षों में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में बने आवासों का एक साथ गृहप्रवेश कराने की योजना तैयार की गई है। इसका उद्देश्य गृहप्रवेश के जरिए पर्यावरण सुधार के लिए हर लाभार्थी से पौधरोपण कराना है।
विज्ञापन


योजना के तहत हर लाभार्थी को घर के सामने दो पौधे लगाने अनिवार्य किया गया है। शासन से आदेश आने के बाद स्थानीयस्तर पर गृहप्रवेश की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में उन गरीबों को पक्के छत के लिए तीन किस्तों में 120000 रुपये की धनराशि दी जाती है जो कच्चे मकान में रह रहे हो।
 

केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ऐसे गरीब जो कच्चे मकान या घास-फूस की झोपड़ी बनाकर रहते हैं उन्हें आवासहीन मानकर पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इन योजनाओं में बने आवासों का सामूहिक रूप से गृहप्रवेश कराने की योजना तैयार की है।

योजना के तहत आवास के प्रत्येक लाभार्थी को घर के सामने दो सहजन के पौधे भी लगाने होंगे। इसमें तीन वित्तीय वर्षों के लाभार्थियों को शामिल किया गया है। आयुक्त ग्राम्य विकास के रविंद्र नायक ने डीएम, सीडीओ को पत्र भेजा है। पत्र के मुताबिक सामूहिक गृहप्रवेश का कार्यक्रम अगस्त के प्रथम और द्वितीय सप्ताह में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इसकी तिथि अलग से बताई जाएगी। इससे पहले सभी आवासों को शौचालय समेत पूर्ण कर लिया जाए। रंगाई पुताई अनिवार्य रूप से कराकर लाभार्थी का नाम व अन्य विवरण अंकित कराया जाए। सहजन के पौधों के लिए वन विभाग की नर्सरी का सत्यापन कराने के भी आदेश दिए गए हैं।

पिछले तीन वित्तीय वर्षों में आवंटित प्रधानमंत्री आवासों का लक्ष्य
वर्ष 2017-18 में 12145
वर्ष 2018-19 में   5985
वर्ष 2019-20 में   1535
शेष आवास मुख्यमंत्री आवास योजना के

परियोजना निदेशक को आवासों को पूर्ण करने का दिया है निर्देश
सामूहिक गृहप्रवेश कार्यक्रम कराने के आदेश मिले हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परियोजना निदेशक डीआरडीए को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योजना के आवासों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। - प्रेमरंजन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें