कानपुर में एक से चार जून तक अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर मंथन होगा। नवाबगंज स्थित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में चल रहे संघ के पूर्वी क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग में संघ प्रमुख मोहन भागवत आएंगे और राम मंदिर पर चर्चा करेंगे।
कुंभ के दौरान आयोजित धर्म संसद में तय हुआ था कि लोकसभा चुनाव के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। केंद्र में फिर से एक बार मोदी सरकार के आ जाने से संघ और हिंदू संगठनों के लिए मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को लेकर काम आसान हो गया है।