फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के मंत्रिमंडल में कुछ कनपुरियों के नाम की चर्चा, मुख्यमंत्री ने कही ये बड़ी बात

Tue, 28 May 2019 12:03 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएम योगी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत में भूमिका निभाने वाले कुछ कनपुरियों को इस बार योगी मंत्रिमंडल के विस्तार में जगह मिल सकती है। इनमें तीन नेताओं के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की इस बार सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। कन्नौज सीट जो मुलायम और अखिलेश यादव का गढ़ कही जाती थी, उसे भी ढहा दिया गया। इस लिहाज से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को योगी का आशीर्वाद मिलने की चर्चा तेज है।

इसी तरह इसी क्षेत्र के प्रभारी अशोक कटारिया भी मंत्री बनने की लिस्ट में आगे चल रहे हैं। दोनों नेताओं ने अपनी टीम के साथ इस बार बड़ा काम किया है। इसके अलावा आर्यनगर क्षेत्र के पूर्व विधायक सलिल विश्नोई को भी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी खास वजह यह भी है कि सलिल को लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी की सीट वाराणसी से चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई थी। सलिल काशी क्षेत्र के भाजपा के प्रभारी बनाए गए थे। उनके नेतृत्व में टीम में जबरदस्त कार्य दिखाया है, मोदी ने बड़ी लीड के साथ जीत दर्ज की है।

महानगर से प्रदेश सरकार में अभी दो कैबिनेट मंत्री हैं। सत्यदेव पचौरी और सतीश महाना। पचौरी के सांसद बनने के बाद अब उनकी सीट खाली हो रही है। ऐसे में इस सीट की भरपाई के लिए भी कानपुर को तरजीह मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें