फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बोलेरो में टक्कर पांच की मौत, हाईवे पर मच गया कोहराम

Fri, 01 Feb 2019 11:25 AM IST
Priyesh Mishra यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
हाईवे पर हादसा
उरई हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने गोविंदम होटल के सामने बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी पलट गई। बोलेरो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
हादसा होते ही हाईवे पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने बोलेरो में फसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया। तबतक सभी दम तोड़ चुके थे जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को झांसी अस्पताल रेफर किया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
सुबह आठ बजे के आसपास सधारा से सवारियों को लेकर बोलरो गाड़ी उरई आ रही थी। जैसे ही गाड़ी हाइवे पर बाईपास रोड के समीप पहुँची तेज गति में आ रहे ट्रक ने उसमे टक्कर मार दी। 

 

4 of 5
डेमो
भिड़ंत के बाद ट्रक बोलेरो के ऊपर पलट गया। जिससे उस पर सवार मानवेन्द्र यादव (28) निवासी ग्राम सधारा, ओमप्रकाश (28) निवासी ग्राम भदरेखी,कोमल (14) निवासी ग्राम सधारा की समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बुन्देलखण्ड केशरी रहे मोती पहलवान का पुत्र मानवेन्द्र यादव निवासी ग्राम सधारा शामिल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि उदल (30) निवासी प्राथ्वीपुर, संजय यादव (30) निवासी बहदरेखी, दीक्षा (16) निवासी ग्राम सधारा, विवेक (17) निवासी सधारा, वीरू (30) निवासी ग्राम आटा, संजना बनो निवासी ग्राम संदी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है। मृतकों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें