फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा इसी हफ्ते घोषित करेगी अपने प्रत्याशी, इन दावेदारों के नाम पर लगा विराम

Tue, 19 Mar 2019 03:57 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी अपने लोकसभा प्रभारियों को इसी हफ्ते प्रत्याशी घोषित कर सकती है। बताया जा रहा है कि कानपुर मंडल की दो सीटों पर दूसरे दावेदारों के नामों पर विराम लग गया है। वर्तमान में घोषित लोकसभा प्रभारी ही प्रत्याशी होंगे। 
विज्ञापन

कानपुर मंडल की पांच लोकसभा सीटों में से बसपा के हिस्से अकबरपुर और फर्रुखाबाद की सीटें आई हैं। तीन अन्य सीटों कानपुर नगर, कन्नौज और इटावा से सपा चुनाव लड़ रही है। बसपा ने अपनी दोनों सीटों पर लोकसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। आमतौर बसपा के लोकसभा प्रभारी ही प्रत्याशी घोषित होते हैं, लेकिन कई बार इसमें संशय भी रहता है। अंतिम दौर में किसी और के नाम पर भी मुहर लग जाती है।

पार्टी के सूत्र बताते हैं कि कानपुर मंडल की दोनों सीटों में अब किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। बसपा सुप्रीमो मायावती इसी हफ्ते प्रत्याशियों की सूची जारी करेंगी। बता दें कि अकबरपुर लोकसभा सीट की प्रभारी घाटमपुर की निशा सचान हैं जबकि फर्रुखाबाद सीट का प्रभारी वहीं के वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल को बनाया गया है। 
विज्ञापन

अकबरपुर में 25 को सम्मेलन 
बसपा 25 मार्च को अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी। सम्मेलन स्थल का चुनाव अभी नहीं हो सका है। इसमें बसपा के सेक्टर इंचार्ज स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस सम्मेलन के जरिये बसपा अपनी चुनावी तैयारियों का आकलन करेगी। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि भाजपा की तरह बसपा का भी फोकस बूथ स्तरीय तैयारियों पर है। सम्मेलन के जरिये बूथ कार्यकर्ताओं की सक्रियता परखी जाएगी। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि इसी दिन चित्रकूट और झांसी मंडलों में भी सम्मेलन होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें