फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने लिया था कांग्रेस से हार का बदला, 12 गुना वोटों से दी थी मात

Fri, 22 Mar 2019 01:13 PM IST
शिखा पांडेय आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर लोकसभा क्षेत्र में 2009 में हुई हार का बदला भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में लगभग 12 गुना वोट से लिया था। तब भाजपा ने दो लाख 22 हजार वोटों से कांग्रेस को हराया था। 2009 में कांग्रेस ने 18 हजार 906 वोटों से भाजपा को हराकर यह सीट हासिल की थी।
विज्ञापन


इन दोनों चुनाव में क्षेत्रीय दल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। एक बात सामने आई कि बसपा ने दोनों चुनाव में सपा से ज्यादा वोट हासिल किए थे। 2009 में कांग्रेस से श्रीप्रकाश जायसवाल ने भाजपा के सतीश महाना को हराकर तीसरी बार कानपुर लोकसभा क्षेत्र पर कब्जा किया था।

श्रीप्रकाश जायसवाल से पहले यह सीट तीन बार से भाजपा के पास ही रही। जगतवीर सिंह द्रोण भाजपा से तीन बार सांसद चुने गए थे। 2014 के चुनाव में भाजपा ने फिर कांग्रेस से यह सीट अपने कब्जे में ले ली थी। मोदी लहर का ही नतीजा था कि भाजपा ने कांग्रेस को बंपर वोटों से हराया था।

इस सीट पर क्षेत्रीय दल सपा और बसपा का खासा असर दोनों चुनाव में नहीं रहा था। 2009 के चुनाव में बसपा ने इटावा की सुखदा मिश्रा को मैदान में उतारकर ब्राह्मणों को रिझाने का प्रयास किया था। बसपा की सोशल इंजीनियरिंग का प्रयोग कनपुरियों ने नकार दिया था।

हालत यह रही थी कि बसपा 50 हजार वोटों के अंदर ही सिमट गईं थी। 2014 के चुनाव में बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी को उतारा था। यह प्रयोग भी ज्यादा सफल नहीं रहा था। हालांकि बसपा ने 50 हजार से ज्यादा वोट बटोर लिए थे। सपा ने दोनों ही चुनाव में व्यापारी नेता पर दांव लगाया लेकिन उन्हें चौथे नंबर पर ही संतोष करना पड़ा था।

कौन-कितने पानी में रहा था

2014
दल             प्रत्याशी                    मिले वोट

भाजपा        डॉ. मुरली मनोहर जोशी         474712
कांग्रेस        श्रीप्रकाश जायसवाल            251766
बसपा        सलीम अहमद                53218
सपा            सुरेंद्र मोहन अग्रवाल            25723

कुल वैध मत- 832801
निरस्त मत- 46
नोटा (किसी को नहीं)- 2278
विज्ञापन

2009
दल             प्रत्याशी                    मिले वोट

कांग्रेस        श्रीप्रकाश जायसवाल            214988
भाजपा        सतीश महाना                196082
बसपा        सुखदा मिश्रा                48374
सपा            सुरेंद्र मोहन अग्रवाल            34919

कुल वैध मत- 512878
निरस्त मत- 43
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें