फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी व्हाट्सऐप ग्रुप के एडमिन हैं तो भूलकर भी इस खबर को नजरअंदाज न करें, बाद में पछताना न पड़े

Tue, 26 Mar 2019 12:19 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

कानपुर में कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा ने व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने वालों को किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट, प्रचार या अफवाह फैलाने के संबंध में आगाह किया है। चुनाव संबंधी समीक्षा बैठक करते हुए कमिश्नर ने कहा कि ग्रुप के कारण होने वाली किसी भी गड़बड़ी के लिए एडमिन को जिम्मेदार माना जाएगा।

विज्ञापन


आईजी आलोक कुमार सिंह के साथ विकास भवन में बैठक करते हुए कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि व्हाट्सऐप ग्रुपों, ट्विटर एकाउंट व पेड न्यूज पर कड़ी निगाह रखी जाए। नामांकन से मतदान तक पैनी निगाह रखते हुए वीडियोग्राफी अवश्य की जाए।

विज्ञापन

रात 10 बजे के बाद किसी भी हाल में लाउडस्पीकर नहीं बजेंगे। शिक्षा मित्रों, आंगनबाड़ी से जुड़े कर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया जाए। डीएम विजय विश्वास पंत ने बताया कि अब तक 18-19 वर्ष के 55000 मतदाता बन चुके हैं।

फार्म 6 लेने की अंतिम तारीख दो अप्रैल है। आईजी ने कहा कि आबकारी विभाग को अवैध शराब की तस्करी और उससे जुड़े सभी पहलुओं पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें