फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएचसी में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की मौत, परिसर में धरने पर बैठे परिजन

Tue, 04 Jun 2019 04:10 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
फतेहपुर सीएचसी में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में फतेहपुर के सीएचसी अमौली में ऑक्सीजन की कमी से मंगलवार सुबह एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। दो नर्स के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई कराने के लिए धरने पर बैठे हुए हैं। उधर सीएमओ डॉक्टर उमा कांत पांडे ने प्रभारी से स्पष्टीकरण  मांगते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


अमौली के कुंदेरामपुर निवासी सुरेंद्र आरख की पत्नी सुधा देवी को प्रसव पीड़ा पर सुबह छह बजे प्रसव केन्द्र में भर्ती किया गया था। करीब आधा घंटे बाद सुधा ने शिशु को जन्म दिया। लगभग सात बजे शिशु की तबियत बिगड़ने लगी। पास रखा ऑक्सीजन सिलिंडर खाली था। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने नर्स रश्मि और संध्या से ऑक्सीजन लाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं लाये। बताया कि ताला बंद है।

जिस से आधे घंटे के भीतर उनके बच्चे की मौत हो गई। मौत होते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और अब कार्रवाई के लिए धरने पर बैठ गए हैं। दूसरी ओर स्टाफ नर्स संध्या का कहना है कि उसने दो दिन पहले बता दिया था कि सिलिंडर खाली हो गया है। वार्ड ब्वॉय जागेश्वर को फोन लगाया लेकिन उसका फोन नहीं उठा। चाबी उसी के पास थी।
विज्ञापन


प्रभारी सीएचसी डॉक्टर अनिल वर्मा का कहना है कि इमरजेंसी वार्ड में एक सिलिंडर और स्टाफ में पांच सिलिंडर भरे हुए रखे हैं। दोनों जगह ताला बंद था। यदि प्रयास किया गया होता तो सिलेंडर लाया जा सकता था। घटना के समय डॉक्टर कमल कुमार की ड्यूटी थी। परिजनों का आरोप है कि मौके पर डॉ कमल कुमार उन्हें कहीं नहीं दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें