फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शराब के नशे में युवक ने तालाब में लगाई छलांग, तलाश जारी

Tue, 04 Jun 2019 02:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में एक युवक ने शराब के नशे में तालाब में छलांग लगा दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन युवक को बचाने के लिए तालाब में कूद गए। युवक की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


यह घटना जहानगंज की है। यहां वेदराम बाथम मंगलवार दोपहर शराब के नशे में गांव के ही तालाब में कूद गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों को युवक की तलाश में तालाब में उतारा। अभी तक उसकी तलाश की जा रही है।

तालाब में कछुए व घास होने से गोताखोर भी ज्यादा कुछ नहीं कर पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार वेदराम के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अकेला रहता था। मजदूरी कर पेट पलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें