यूपी के महोबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नवजात का शव कूड़े के ढ़ेर में पड़ा पाया गया। देखते ही देखते यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बे के मोहल्ला टौरियापुरा में बुधवार की सुबह सफाई कर्मियों को मोहल्ले के एक खाली प्लाट में कूड़े के ढेर में नवजात का शव पड़ा देखा। सफाई नायक संतोष कुमार ने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी ली।
पुलिस ने तीन दिन के नवजात शिशु को पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेजा है। लोगों का कहना है कि किसी कलयुगी महिला ने लोकलाज के डर से बच्चे को जन्म देकर फेंक दिया। भीषण ठंड होने के चलते नवजात की मौत हो गई।