फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कल्याणपुर में कूड़ेदान में मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 25 Aug 2026 02:24 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में कूड़ेदान के अंदर नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कूड़ेदान में बच्ची का शव देखकर आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। सीएचसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद नवजात बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात बच्ची कूड़ेदान तक कैसे पहुंची और उसे वहां किसने छोड़ा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बच्ची को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें