फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: अस्पताल के गेट पर दर्द से छटपटाती रही गर्भवती नहीं मिला इलाज, नवजात ने तोड़ा दम

Sun, 10 Mar 2019 11:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल जनपद उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव के मौरावां के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही से एक घर में खुशी का दीपक कुछ ही पलों में बुझ गया। अस्पताल के गेट पर दर्द से छटपटा रही गर्भवती को समय से इलाज नहीं मिला। इस दौरान गैलरी में ही उसने बेटे को जन्म दिया। जिसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी को शिकायतीपत्र दिया है। घटना हिलौली कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। कस्बे के मोहल्ला गढ़ीथोक निवासी सुशील कोरी ने बताया कि शनिवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर वह पत्नी रामावती को अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही से घर का दीपक कुछ ही पलों में बुझ गया

अस्पताल में स्टाफ नर्स ने पत्नी के बगैर देखे ही घर ले जाने की सलाह दे दी। इस पर वह रामावती को घर लेकर चले गए। कुछ देर बाद प्रसव पीड़ा बढ़ने पर वह फिर पत्नी को अस्पताल ले पहुंचे। सुशील के अनुसार दोबारा जब वह अस्पताल पहुंचे तो स्टाफ नर्स के अलावा डाक्टर भी नदारद मिले।

पत्नी दर्द से छटपटाती रही। समय से इलाज न मिलने पर वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद उसने अस्पताल की गैलरी में ही बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह अस्पताल पहुंचे परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार यादव को शिकायती पत्र दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि नर्स छुुट्टी पर थी। उससे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें