निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावी समर की घोषणा होते ही जिले में भी चुनावी बुखार बढ़ गया है। सात चरणों में होने वाले मतदान में जिले की दोनों सीटों के लिए 28 लाख 41 हीजार 508 मतदाताओं को वोटिंग करने का मौका मिलेगा।
जिले की हरदोई लोकसभा सीट के लिए 17 लाख 94 हजार 142 मतदाता तो मिश्रिख सीट के लिए 10 लाख 47 हजार 366 मतदाता वोट डालेंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद सरकारी मशीनरी ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।