फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नए मतदाता सिर्फ फार्म छह भरें, लगाएं परिजनों की आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले में गणना प्रपत्र जमा करने का काम तेजी से काम चल रहा है। अभी तक 35.38 लाख मतदाताओं में से 16.59 लाख यानी 46 फीसदी ने गणना प्रपत्र जमा किए हैं। अभी भी 54 फीसदी ऐसे मतदाता हैं जिन्होंने अपना गणना प्रपत्र नहीं जमा किया। वहीं, नए मतदाता गणना प्रपत्र भरने के लिए परेशान न हो, उन्हें नहीं भरना होगा। ऐसे मतदाताओं को सिर्फ फार्म-छह भरें और परिजनों की आईडी लगाएं।
विज्ञापन



गणना प्रपत्र भरने के लिए मतदाताओं के बीच में कई भ्रांतियां फैली हैं। चुनाव आयोग के साफ निर्देश हैं कि गणना प्रपत्र में 2003 की सूची में नाम न मिले तो उस कालम में परिजनों का नाम-पता भरकर जमा कर सकते हैं जिनकी वोटर आईडी नहीं बनीं या फिर मतदाता नहीं है तो वह फार्म छह भरकर जमा करेंगे। सबसे ज्यादा परेशानी उन मतदाताओं के लिए है जिनका गणना प्रपत्र उनके घर पहुंचाया गया और उन्होंने अभी तक भरकर जमा नहीं किया। ऐसे मतदाताओं का नाम सूची से काट दिया जाएगा। नए मतदाता फार्म में भाग संख्या ठीक तरीके से अंकित करें। दो फोटो के साथ परिजनों के मतदाता पहचान पत्र की छाया प्रति लगानी होगी। आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस की कापी लगानी होगी। प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास ये फार्म हैं। वहीं, गणना प्रपत्र की वापसी न करने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हट जाएंगे। ऐसे मतदाताओं को कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा।
उधर, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरसैया घाट स्थित सभागार में बने गणना प्रपत्र डिजिटलाइजेशन सेंटर से लगातार अपडेट भी ले रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक दिन बूथों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने ऑपरेटरों की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
- गणना प्रपत्र भरने में वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की व्यवस्था नहीं है।
- बीएलओ से उसका परिचय पत्र मांग सकते हैं।
- गणना प्रपत्र को ठीक तरीके से भरना जरूरी है।
- अगर आपका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं है तो बाएं तरफ के बाक्स को खाली छोड़ सकते हैं। दाहिने तरफ के बाक्स में माता, पिता या फिर दादा-दादी का विवरण अनिवार्य रूप से भरें। विधानसभा क्षेत्र का नाम और भाग संख्या व बूथ संख्या जरूरी लिखें।
विज्ञापन

- मतदाता पोर्टल एप के माध्यम से बीएलओ की जानकारी और मोबाइल नंबर लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें