कानपुर। इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से रविवार को ओपन नानचाकू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन न्यू स्टेपिंग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। इसमें करीब 15 स्कूलों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
न्यू स्टेपिंग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल ने सर्वाधिक अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोपेस्टेट शिक्षा सदन दूसरे, बाबुल स्पोर्ट्स अकादमी तीसरे, चिंटल्स स्कूल चौथे और इस्कोमिया अकादमी पांचवें स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय कपूर, निदेशक राकेश वाधवा, उत्तर प्रदेश नानचाकू एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल योगेंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष शालिनी गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय सिंह, नानचाकू एसोसिएशन ऑफ कानपुर के चेयरमैन अंश चंदेल, अध्यक्ष अनूप दीक्षित आदि मौजूद रहे।