फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: न्यू स्टार ने जीता इंडोर वालीबॉल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर में मंगलवार को पुरुष आमंत्रण इंडोर वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें न्यू स्टार क्लब ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में रॉयल स्पोर्टिंग, कानपुर विश्वविद्यालय, मिलेनियम क्लब, ग्रीन वैली, रामा विश्वविद्यालय, एचबीटीयू, ग्रीन पार्क, कंबाइंड रेलवे, एफजीके आर्मापुर और आईआईटी कानपुर समेत 14 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


पहले सेमीफाइनल में न्यू स्टार ने आईआईटी कानपुर को सीधे सेटों में 25-23, 25-22 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में मिलेनियम क्लब ने ग्रीन वैली को 25-23, 22-25, 25-22 से पराजित किया। फाइनल में न्यू स्टार के खिलाड़ियों ने मिलेनियम क्लब को 25-23, 25-20 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि डॉ. चिन्मय कोले, वरिष्ठ वालीबॉल खिलाड़ी सर्वेंद्र सचान, रविंद्र सिंह और डॉ. आरएल सचान ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। संचालन अजित, अमरदीप, रितेश, अतुल शर्मा, अजब सिंह, अमित दोहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें