फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नई आबादी को हो सकती पानी की किल्लत, 20 गांव पर केवल आठ टैंकर

Mon, 10 Mar 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर नगरीय क्षेत्र से जुड़ी 20 गांवों की आबादी को होली पर पानी की किल्लत हो सकती है। वैकल्पिक जलापूर्ति के लिए निकाय के पास सिर्फ आठ टैंकर ही हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में वर्ष 2016 में 14 राजस्व ग्राम व 9 मजरे शामिल किए गए थे। मौजूदा समय में ओवर हेड से जलापूर्ति केवल अकबरपुर शहरी क्षेत्र में ही होती है। ग्रामीण क्षेत्र में केवल बाढ़ापुर में वर्ष 2022-23 में नलकूप बोरिंग कराई गई। माती किशुनपुर, मुरीदपुर में माती पेयजल योजना से जलापूर्ति होती है। इसके बाद करीब 150 घरों में सीधे नलकूप से जलापूर्ति की जा रही है। मगर अन्य 20 गांवों में पेयजल के लिए हैंडपंप का ही सहारा है। लोग घरों में सबमर्सिबल पंप लगाए हैं।
इधर होली त्योहार पर पेयजल की मांग अधिक रहेगी। ऐसे में घरों में जरूरत के पानी की किल्लत से लोगों को जूझना पड़ेगा। नगर में शामिल अकबरपुर ग्रामीण, आघू कमालपुर, नसरतपुर मुंचौरा, कृपालपुर, मुस्तफाबाद, जमालपुर, सलावतपुर, टकटौती समेत 20 ग्रामीण क्षेत्र में पानी की किल्लत की आशंका है। निकाय के जिम्मेदार जरूरत का पानी टैंकर उपलब्ध कराने की बात कह रहे हैं मगर सीमित टैंकरों से पानी मुहैया कराया जा सकेगा इसमें संशय है।
विज्ञापन

............
निकाय में आठ टैंकर उपलब्ध हैं। होली त्योहार पर पानी की जरूरत पर इन टैंकरों से जलापूर्ति की जाएगी। पेयजल की समस्या न हो इसके लिए हैंडपंप तत्काल दुरुस्त कराए जाते हैं। - आशीष कुमार, ईओ अकबरपुर
....................
कंचौसी में टंकी नहीं, हैंडपंप के भरोसे जलापूर्ति
झींझक। कंचौसी नगर में पेयजल आपूर्ति हैंडपंप पर निर्भर है। नगर में ओवर हेडटैंक नहीं है। वैकल्पिक जलापूर्ति के लिए निकाय के पास पांच टैंकर हैं। निकाय प्रशासन होली त्योहार पर पानी की किल्लत न हो इसके लिए टैंकर से जलापूर्ति की रूपरेखा बनाए है। ईओ कंचौसी नीलाव शाल्या ने बताया कि पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी नहीं है। टैंकरों से जरूरत पर जलापूर्ति की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें