फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: न्यू प्लेयर्स पवेलियन के टेंडर से हैंडओवर तक जांच के घेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में तैयार हुए न्यू प्लेयर्स पवेलियन की टेंडर से लेकर हैंडओवर की प्रक्रिया जांच के घेरे में आ गई है। शासन ने पवेलियन से जुड़ी 15 बिंदुओं की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए हैं। खेल विभाग के निदेशक ने क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देशित किया है।
विज्ञापन

प्रयागराज निवासी मुकेश कुमार द्विवेदी ने शासन से शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने न्यू प्लेयर्स पवेलियन की टेंडर प्रक्रिया और हैंडओवर में अनियमितता का आरोप लगाते हुए विभिन्न बिंदुओं पर सवाल उठाए थे। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए सोमवार को पत्र जारी किया। जांच के दौरान देखा जाएगा कि पवेलियन के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया किस नियम के तहत कराई गई थी। टेंडर में कितनी फर्मों ने हिस्सा लिया, कितने लोगों ने निविदा डाली, टेंडर का विज्ञापन कहां-कहां दिया गया और कहां-कहां प्रकाशित हुआ। टेंडर आमंत्रण से लेकर उसे स्वीकृत करने तक की पूरी प्रक्रिया और संबंधित अभिलेखों की पड़ताल होगी। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि न्यू प्लेयर्स पवेलियन का काम कब पूरा हुआ, किस तारीख को उसका हैंडओवर किया गया। पीडब्ल्यूडी और आईआईटी की निर्माण को लेकर रिपोर्ट दी गई या नहीं। रिपोर्ट में किन बिंदुओं को शामिल किया गया और हैंडओवर के समय किन अधिकारियों की मौजूदगी थी। निर्माण से जुड़े भुगतान, कार्य की प्रगति और अन्य अभिलेखों को भी जांच में शामिल किए जाने की संभावना है।
-
शासन से न्यू प्लेयर्स पवेलियन की जांच के निर्देश प्राप्त हुए हैं। सभी 15 बिंदुओं पर अभिलेखों के आधार पर जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, ग्रीनपार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें