फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दीपावली से पहले लॉन्च की जा सकती है न्यू कानपुर सिटी योजना, केडीए ने 16 और काश्तकारों से खरीदी जमीन

Fri, 09 May 2025 11:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नामित एजेंसी एग्रीमा की ओर से राजस्व व केडीए की संयुक्त टीम के साथ ग्राम-सिंहपुर कछार, सम्भरपुर, हिंदूपुर व गंगपुर चकबदा में काश्तकारों से आपत्ति/सुझाव आदि 16 व 17 मई को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक लिए जाएंगे।
विज्ञापन
न्यू कानपुर सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केडीए ने गुरुवार को बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी योजना दीपावली से पहले लांच करने की तैयारियां तेज करने के साथ ही 16 और काश्तकारों से जमीन खरीदी। रजिस्ट्री कराते समय काश्तकारों को सात करोड़ रुपये भुगतान भी किया गया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने इस योजना के लिए चिह्नित शेष जमीन भी जल्द से जल्द खरीदने और इसे बेचने से इन्कार करने वालों से जमीन अधिग्रहित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यू कानपुर सिटी योजना को धरातल पर लाने की कड़ी में केडीए के भूमि बैंक अनुभाग एवं न्यू कानपुर सिटी परियोजना के नोडल अधिकारी व विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में 16 काश्तकारों से 1.12 हेक्टेयर भूमि खरीदी गई। ओएसडी ने बताया कि नामित एजेंसी एग्रीमा की ओर से राजस्व व केडीए की संयुक्त टीम के साथ ग्राम-सिंहपुर कछार, सम्भरपुर, हिंदूपुर व गंगपुर चकबदा में काश्तकारों से आपत्ति/सुझाव आदि 16 व 17 मई को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें