फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटिंग कैम्पेन का नया फॉर्मूला है मूवी, मस्ती और गेम्स

Tue, 17 Jan 2017 11:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान जागरूकता अभियान के तहत मूवी, मस्ती और गेम्स का फॉर्मूला अपना जा रहा है।  स्कूलों में कार्टून फिल्मों के माध्यम से मतदान के फायदे बच्चों और शिक्षकों को बताये जाएंगे। चुनाव आयोग ने कई वीडियो गेम और मूवी भेजी हैं। इसमें एक लोकतंत्र एक्सप्रेस नाम की फिल्म भी है। कार्टून आधारित इस फिल्म में एक बच्चा पूछता है कि क्या अभी भी राजा राज करते हैं तो बताया जाता है कि नहीं अब लोकतंत्र का राज चलता है। कहानी सवालों और जवाबों पर इसी तरह बढ़ती रहती है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी समीर वर्मा ने बताया कि मूवी, मस्ती, मतदान थीम के तहत बच्चों को मनोरंजन के साथ बताया जाएगा कि वोटर कैसे बनते हैं। सर्विस वोटर और एनआरआई वोटर कैसे बनते हैं। वोटर बनने से पहले ही छात्र-छात्राओं को जागरूक करने की मंशा से आयोग ने यह अभियान चलाने को कहा है। बुधवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा जयपुरिया स्कूल कैंट में बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने की जागरूकता अभियान की शुरुआत
‘अमर उजाला’ ने मंगलवार से मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी। युवाओं को वोटिंग के प्रति जागरूक करने की मंशा के साथ टीम स्टेप एचबीटीआई पहुंची। निदेशक प्रो. आरके त्रिवेदी के साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं से वोट डालने की अपील की गई। मैनेजमेंट के स्टूडेंट और युवाओं ने मुद्दों पर खुलकर बात की। कहा कि जनता ही देश की भाग्य विधाता है। जितने ज्यादा वोट पड़ेंगे, उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। अच्छे प्रत्याशी चुनकर जाएंगे तो बिजली, पानी और सड़क की समस्या से निजात मिलेगी। रोजगार और कौशल विकास के अवसर बढ़ेंगे। शिक्षा, शोध की गुणवत्ता बढ़ेगी। इसलिए मतदान के दिन घर से बाहर निकलें और वोट डालें। छुट्टी मानकर या फिर किसी को कोसकर वोट न देने से नुकसान जनता का होता है। खराब उम्मीदवार चुनकर विधानसभा में पहुंच जाते हैं, फिर विधानसभा सत्र के दौरान मारपीट, गालीगलौज और कुर्सियां फेंकने का नजारा देखने को मिलता है। सबको मताधिकार का अधिकार पहचानना और वोट डालना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें