चार लोगों ने मौके पर ही तोड़ दिया दम
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ फतेहपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दो चालक समेत चार लोगों की मौत हुई है। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। क्रेन के सहारे गैस कटर से क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर मलबा हटाया गया। इससे करीब 3 घंटे तक हाईवे के दोनों लेन जाम रहे। घटना सुबह करीब 10:00 बजे हुई।
गिट्टी लदा एक ट्रक कबरई से लखनऊ की ओर जा रहा था। दूसरा चावल लदा ट्रक रायबरेली की ओर से आ रहा था। साहनीपुर गांव के पास दोनों में आमने-सामने की भिड़ंत हुई। गिट्टी लदे ट्रक के चालक बुद्धीलाल (50) निवासी मिर्जापुर भिटारी थाना हुसैनगंज, मजदूर कुड़हा निवासी धर्मराज (30), दूसरे ट्रक के चालक जितेंद्र यादव (39) निवासी खेमरा ग़ाज़ीपुर व कुरहा निवासी मजदूर गोवर्धन (20) की मौत हो गई है। गिट्टी लदे ट्रक के खलासी मनीष 35 निवासी कीर्ति खेड़ा और चावल लदे ट्रक चालक जितेंद्र के भाई गोविंद गंभीर रूप से घायल हैं। थानाध्यक्ष ए पी तिवारी ने बताया कि गिट्टी लदा ट्रक का दाहिना पहिया खराब हो जाने की वजह से यह घटना होनी बताई जा रही है। करीब 3 घंटे तक यातायात बाधित रहा। क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर यातायात सामान्य कराया जा रहा है।