फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैनपुर उपकेंद्र में नए फीडर की लाइन हुई शिफ्ट, नौ घंटे गुल रही एक हजार घरों की बिजली

विज्ञापन
जैनपुर में अलग फीडर बनाने का काम करते विद्युत कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जैनपुर उपकेंद्र में नया औद्योगिक फीडर बनाया जा रहा है। रविवार को इसकी लाइन शिफ्ट की गई। इससे एक हजार घरों व 60 फैक्टरियों में करीब नौ घंटे बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जैनपुर में माती, जैनपुर फीडर के अलावा एक व दो औद्योगिक फीडर से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था थी। अब फीडर का लोड कम करने के लिए तीसरा औद्योगिक फीडर बनाने का काम कराया जा रहा है। रविवार को नए फीडर की लाइन शिफ्ट की जानी थी।
इसको लेकर सुबह 10.30 बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई। इसके बाद काम शुरू किया गया। इधर लाइन शिफ्ट करने में तय से अधिक वक्त लगा। इसकी वजह से शाम तक बिजली गुल रही। औद्योगिक फीडर बंद रहने से फैक्टरियों में काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन

वहीं जैनपुर यूपीएसआइडीसी कॉलोनी के करीब एक हजार घरों की बिजली गुल रही। लगातार नौ घंटा बिजली गुल रहने से इन्वर्टर दगा दे गए। शाम को लोगों को रोशनी के लिए इमरजेंसी लाइट जलानी पड़ी।
जेई अंबिका प्रसाद पांडेय ने बताया कि उपकेंद्र पर नया फीडर बनाकर लोड विभाजन का काम किया गया। करीब चार घंटे में काम पूरा होने का अनुमान था, लेकिन लाइन शिफ्ट करने में वक्त अधिक लगा। रात में आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें