फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केसीए में 90 फीसदी नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की 13 सितंबर को प्रस्तावित वार्षिक आम सभा (एजीएम) में बड़े बदलाव की संभावना है। अध्यक्ष-सचिव समेत 90 फीसदी पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। कुछ पदों पर चौंकाने वाले नाम आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वर्ष 2008 से चेयरमैन डॉ. संजय कपूर के पद छोड़ने की चर्चा है।
विज्ञापन


केसीए में इस बार प्रमुख पदों पर चुनाव होना है। अध्यक्ष और सचिव समेत कार्यकारिणी के ज्यादातर पदों पर नई टीम के आने के कयास लगाए जा रहे हैं। अंतिम मुहर एजीएम में ही लगेगी। सूत्रों के अनुसार वर्तमान 16 सदस्यीय कार्यकारिणी में चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, अध्यक्ष एसएन सिंह, सचिव कौशल सिंह, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, अरविंद सिंह व आशीष सचान, संयुक्त सचिव पीएस नेगी व सौरभ गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनय आनंद, प्रतियोगिता सचिव मनीष मेहरोत्रा और केपीएल कमिश्नर अश्वनी कोहली समेत पांच कार्यकारिणी सदस्य हैं। इनमें 14 पदों पर चुनाव होगा, जबकि प्रतियोगिता सचिव और केपीएल कमिश्नर को बाद में मनोनयन किया जाएगा। केसीए की नई टीम में युवा चेहरों को भी मौका देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें