फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेडिकल स्टोर में होता मिला इलाज, नोटिस

Sat, 12 Sep 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। तहसीलदार व सीएचसी अधीक्षक ने शुक्रवार को कमलपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर में छापा मारा। यहां पर बेंच पर लिटाकर मरीजों का उपचार होता मिला। इस पर अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर को बंद करवाने के साथ संचालक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। क्षेत्र में संचालित अवैध क्लीनिक व नर्सिंग होम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को तहसीलदार डेरापुर देशराज भारती, डेरापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय ने टीम के साथ कमलपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर में छापा मारा। यहां उन्हें मेडिकल स्टोर में दो बेंचों पर दो मरीजों को लिटाकर इंजेक्शन व ड्रिप लगाई जाती मिली। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक अतुल कुमार क्लीनिक के संचालन को लेकर पंजीकरण संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया गया। संचालक को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर पंजीकरण संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने व स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिक और झोलाछाप के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें