फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नए डीएनबी पीजी कोर्स की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नए डिप्लोमेट नेशनल बोर्ड (डीएनबी) पीजी कोर्स की शुरुआत हो गई है। हर साल नीट के जरिए तीन वर्ष के इस कोर्स के लिए चार अभ्यर्थी दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन


डीएनबी के तहत मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में नए पीजी कोर्स की शुरुआत हो गई है। जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि आने वाली नीट परीक्षा के जरिए विभाग में प्रतिवर्ष चार ग्रेजुएट छात्रों का चयन होगा। यह कार्यक्रम छात्रों को एमडी और एमएस के समान कद प्रदान करता है। कार्यक्रम को दो उप-श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसमें ब्रॉड स्पेशलिस्ट्स और सुपर स्पेशलिस्ट्स में डीएनबी शामिल हैं।
किसी भी मेडिकल कॉलेज में डीएनबी पीजी कोर्स की शुरुआत करना एक जटिल प्रक्रिया है। मरीज के इलाज एवं रिसर्च से संबंधित कई संस्थानों से रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने होते हैं। इसके लिए विशेष अनुमति भी लेनी होती है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मई के महीने में सारे डॉक्यूमेंट के साथ डीएनबी बोर्ड के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया गया था। इसके उपरांत अक्तूबर में डीएनबी एक्रीडिटेशन विभाग की ओर से संपूर्ण अस्पताल एवं पृथक रूप से मेडिसिन विभाग का निरीक्षण किया गया। इसके बाद डीएनबी बोर्ड से कुछ पत्राचार के पश्चात एक्रीडिटेशन विभाग की ओर से मेडिसिन विभाग को पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए उपयुक्त पाया गया। जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष ने बताया कि मेडिसिन में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू होने से प्रदेश और देश के मेडिकल ग्रेजुएट डॉक्टर्स को मेडिसिन स्पेशयलिटी में पीजी करने का मौका मिलेगा। इससे देश में स्पेशलिस्ट्स डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी व स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। मेडिसिन में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू होने में कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार, प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. रमाकांत यादव, संकाय अध्यक्ष प्रो. डॉ. आदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ एसपी सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें