फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक की नई गाइड लाइन का लेंगे परामर्श, हिलाल कमेटी, शरई मशावरती बोर्ड बनेगा

Mon, 11 Jan 2021 02:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : डेमो
विज्ञापन
तीन तलाक संबंधी नई गाइड लाइन के लिए काजी उल कज्जात और मदरसा मुबारकपुर के केंद्र से मशविरा लिया जाएगा। इन शरई केंद्रों पर पत्र भेजकर यह मशविरा मांगा जाएगा कि क्या तीन तलाक में दो बार तलाक कहने का अधिकार लड़के और एक बार तलाक कहने का अधिकार लड़की को हो सकता है?
विज्ञापन


अगर ऐसा हुआ तो एक बार में तीन तलाक मुमकिन नहीं होगा जिससे निकाह टूटे। रविवार को कर्नलगंज स्थित शहर काजी मौलाना कमर शाहजहांपुरी के आवास पर हुई बैठक में यह चर्चा हुई। तंजीम उलमा अहले सुन्नत के बैनर तले हुई बैठक की अध्यक्षता शहर काजी मौलाना मुश्ताक मुशाहिदी और संचालन आल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल के महासचिव हाजी मो. सलीस ने किया।

इस मौके पर चांद कमेटी के गठन, शरई मशावरती बोर्ड का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो किसी मसले पर सर्वधर्म समाज के जिम्मेदारों से मशविरा करेगी। इसके साथ लीगल एडवाइजरी बोर्ड का भी गठन किया जाएगा। यह मजहबी आजादी आदि मसलों को देखेगा। बैठक में सैयद अतहर कादरी, अयाज अहमद, नफीस नूरी, हाफिज अबरार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें