फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएसए में तीन प्रमुख पदों पर नई तैनाती, निदेशक प्रसार के खिलाफ जांच शुरू

Thu, 05 Feb 2026 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसए में निदेशक शोध, डीन एग्रीकल्चर और डीन स्टूडेंट वेलफेयर पदों पर बदलाव किया गया। 
विज्ञापन
सीएसए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में प्रशासनिक स्तर पर तीन अहम बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में निदेशक शोध, डीन एग्रीकल्चर और डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) पदों पर नई तैनाती की गई है। वहीं निदेशक प्रसार के खिलाफ शासन के निर्देश पर जांच प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में राज्यपाल की ओर से नाराजगी जताने और उसके बाद हुई समीक्षा बैठक के बाद विवि प्रशासन में परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। इससे पहले रजिस्ट्रार एवं निदेशक प्रशासन एवं मॉनीटरिंग पद पर तैनात अधिकारी को हटाकर यह जिम्मेदारी अपर आयुक्त को सौंपी जा चुकी है।

अब निदेशक शोध एवं निदेशक प्रसार का दायित्व संभाल रहे डॉ. आरके यादव से निदेशक शोध का कार्यभार हटा लिया गया है। उनके स्थान पर डॉ. महक सिंह को विवि का नया निदेशक शोध नियुक्त किया गया है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर पद पर भी बदलाव किया गया है। डॉ. मुनीश कुमार को इस पद से हटाकर डॉ. मुकेश श्रीवास्तव को नया डीएसडब्ल्यू बनाया गया है। वहीं, डीन एग्रीकल्चर के पद पर डॉ. कौशल कुमार की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


उधर, निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव के खिलाफ एक शिकायत के मामले में शासन स्तर से कार्रवाई के निर्देश मिले हैं। शासन के उप सचिव की ओर से विवि प्रशासन को भेजे गए पत्र में उन्हें दोनों पदों से हटाकर मामले की जांच कराने और रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार शासन से प्राप्त पत्र के आधार पर जांच से जुड़े आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट शीघ्र ही शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें