फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई ने जारी किया 20 रुपये का नया नोट, जानें क्या हुए बदलाव

Wed, 31 Jul 2019 01:47 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
20 रुपए का नया नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्लीन नोट पॉलिसी के तहत भारतीय रिजर्व बैंक ने 20 रुपये के नोट का भी रंग रूप बदल दिया है। नया नोट जल्द ही आपके हाथ में होगा। इसकी पहली खेप कानपुर स्थित रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय तक पहुंच चुकी है। जल्द ही गड्डियां शहर की बैंक शाखाओं में पहुंचाई जाएंगी।

विज्ञापन


इस नोट के साथ 20 रुपये के पुराने नोट भी चलते रहेंगे। रिजर्व बैंक के सूत्र बताते हैं कि पहले चरण में करीब दो सौ करोड़ रुपये के नोट यहां भेजे गए हैं। इस नोट में काफी बदलाव किए गए हैं। हल्का पीला और हरापन लिए इस नोट के एक तरफ विश्व धरोहर एलोरा की गुफाओं की तस्वीर इसकी खासियत है। वहीं पुराने नोट की तुलना में यह करीब 20 फीसदी छोटा है।

Trending Videos
विज्ञापन

आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी के बाद ये सातवीं नई करेंसी है। अब तक 10, 50, 100, 200, 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए जा चुके हैं। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च, 2016 तक देश में 20 रुपये के 492 करोड़ नोट चलन में थे। मार्च 2018 में इनकी संख्या बढ़कर 1000 करोड़ हो गई। तब देश के कुल नोटों में 20 रुपये के नोट 9.8 फीसदी थे।

इसलिए खास हैं एलोरा की गुफाएं
एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के औरगांबाद में स्थित हैं। ये यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल हैं। यहां कुल 34 गुफाएं हैं, जिनकी लंबाई करीब 30 किलोमीटर है। इन गुफाओं में हिंदू, बौद्ध और जैन मंदिर बने हुए हैं। यहां 12 बौद्ध गुफाएं, 17 हिंदू गुफाएं और पांच जैन गुफाएं हैं। इन गुफाओं को 1000 ईसवी पूर्व में बनाया गया था। इन्हें राष्ट्रकूट वंश के शासकों ने बनवाया था। महाराष्ट्र का प्रमुख कैलाश मंदिर भी इन्हीं गुफाओं में बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें