फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में भतीजों ने बुजुर्ग ताऊ-ताई को मार डाला, ईंट से कूंचा चेहरा

Mon, 25 Jun 2018 07:30 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इसी स्थान पर हुई बुजुर्ग दंपति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कानपुर के सरसौल पुलिस चौकी के पीछे शनिवार देर रात पुश्तैनी मकान का एक हिस्सा पड़ोसी को बेचने से नाराज भतीजों ने नि:संतान बुजुर्ग ताऊ और ताई की धारदार हथियार और ईंट से हत्या कर दी। वारदात से पहले भतीजों ने बुजुर्ग से गाली गलौज और मारपीट की थी। सुबह दोहरे हत्याकांड की सूचना पाकर एसएसपी अखिलेश कुमार, एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मौके से खून से सनी एक ईंट मिली है। पुलिस ने गांव के चौकीदार की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन


सरसौल कस्बे में पुलिस चौकी के ठीक पीछे रघुनाथ सिंह (70) का घर है। वहां रघुनाथ पत्नी ललिता सिंह (68) के साथ रहते थे। खाना खाने के बाद दोनों घर के बाहर चारपाई पर लेट गए। देर रात करीब एक बजे दंपति पर धारदार हथियार (बांका या गड़ासा) से वार करने के बाद हमलावर ईंटों से उनका चेहरा कूंचने लगे। दंपति की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी शिवकरन यादव और आसपास के घरों से लोग बाहर आ गए।

रघुनाथ के दोनों भतीजों धर्मेंद्र और सूरज (छोटे भाइयों के बेटे) के हाथों में हथियार देखकर ललकारा तो वे खेतों की तरफ भाग निकले। शिवकरन ने चौकी जाकर पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस पहुंची और दंपति को सरसौल सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को हैलट रेफर कर दिया। हैलट में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्या के मुताबिक कस्बे के चौकीदार किशन कुमार की तहरीर पर रघुनाथ के दोनों भतीजों धर्मेंद्र और सूरज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। धर्मेंद्र के दोनों भाई जितेंद्र , रोहन व परिवार की एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें हत्यारोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें