फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के भतीजे का अपहरण कर खिलाया था जहर, सड़क पर मिला था बेहोश, अब अस्पताल में मौत

Sat, 25 Jan 2020 08:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के बिछिया में धोखाधड़ी से जमीन का एग्रीमेंट कराकर अपहरण के बाद पूर्व विधायक के भतीजे को जहर खिला दिया गया था। इलाज के दौरान सात दिन बाद शनिवार सुबह उनकी एक नर्सिंगहोम में मौत हो गई। इस मामले में मृत किसान की पत्नी की तहरीर पर दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस एक आरोपी को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


अचलगंज पुलिस ने एफआईआर में हत्या की धारा बढ़ाई है। वर्ष 1977 में हसनगंज विधानसभा क्षेत्र (अब मोहान) से जनता पार्टी से विधायक रहे चंद्रपाल रावत के भतीजे अचलगंज थाना क्षेत्र के मद्दीखेड़ा के मजरा तारगांव निवासी 50 वर्षीय किसान शिव प्रसाद रावत की 25 जनवरी शनिवार की भोर पहर इलाज के दौरान शहर के कब्बाखेड़ा स्थित एक नर्सिंगहोम में मौत हो गई। 

 
विज्ञापन

मृतक शिवप्रसाद रावत की पत्नी रीता के अनुसार उनके पति के नाम अचलंगज थाना क्षेत्र के दरोगाखेड़ा चौकी के पास मुख्य मार्ग पर एक बीघा जमीन है। पत्नी का आरोप है कि कुछ माह पूर्व पड़ोस के गांव गढ़ी निवासी सरोज व उसके साथी ने इस जमीन को 20 लाख रुपये में खरीदने की बात कहकर 1 लाख रुपया देकर अनुबंध कराया था।

अनुबंध पत्र में सरोज ने 6 लाख रुपये देने की बात दर्शा दी थी। जानकारी होने पर जब शिवप्रसाद ने रजिस्ट्री करने से मना कर दिया तो सरोज अपने साथी के साथ उसे बाइक में बैठाकर अपने साथ लेकर चले गए थे। 18 जनवरी को उनके पति शिव प्रसाद, सदर कोतवाली क्षेत्र में दही चौकी के पास सड़क के किनारे बेहोश मिले थे।  

पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहर से हालत बिगड़ने की बात कह डाक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया था। हैलट न ले जाकर उसे शहर के कब्बाखेड़ा स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। जहां शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें