कानपुर के कल्याणपुर में एक विक्षिप्त युवती पांच दिन तक मां के शव से लिपटी रही। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो शव को कमरे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पूछताछ की तो मृतका के सौतेले बेटे के बारे में जानकारी हुई।
बेटे को मां की मौत की सूचना दी गई, लेकिन उसने मुखाग्नि देने से इंकार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने शव का दाह संस्कार किया। कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम निवासी श्यामा देवी (70) के पति की करीब 19 साल पहले मौत हो गई थी।