फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचेंडी शराब कांडः पूर्व दस्यु सुंदरी के 50 हजार के इनामी भतीजे का कोर्ट में सरेंडर

Thu, 04 Apr 2019 12:14 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सचेंडी शराब कांड (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कानपुर में सचेंडी शराब कांड के 50 हजार ईनामी व पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा सिंह परिहार के भतीजे छोटे परिहार उर्फ जनक ने औरैया कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी ने औरैया के अजीतमल थाने में दर्ज एक मामले में सरेंडर किया है। मई 2018 से कानपुर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


मई 2018 में सचेंडी व कानपुर देहात में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौतें हुईं थीं। मामले में सपा के पूर्व मंत्री राम स्वरूप सिंह गौर के पौत्र नीरज सिंह व विनय सिंह समेत पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा सिंह परिहार के भाई रामवीर व भतीजे छोटे परिहार को नामजद आरोपी बनाया था। तभी से छोटे परिहार फरार था जबकि अन्य जेल भेज दिए गए थे। सचेंडी पुलिस ने उस पर 50 हजार का ईनाम भी घोषित किया था।

एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि छोटे की तलाश में दबिश दी जा रही थी। इस बीच मंगलवार को छोटे परिहार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जानकारी केमुताबिक अजीतमल थाने में दर्ज एक पुराने मामले में उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी थी। उसी में उसने सरेंडर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें