फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या: न सम्मान निधि मिली…न आयुष्मान का लाभ, सर्वे में 13 हजार परिवार चिन्हित, जानें ब्लॉकवार क्या है स्थिति

Wed, 05 Mar 2025 04:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सर्वे में करीब 897 लोग वृद्धा पेंशन, 53 महिलाओं को विधवा पेंशन और 1717 परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है। चयनित होने वाले परिवारों को सरकार की योजनाओं से सीधे जोड़कर उनकी आजीविका को सरल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गांवों में निर्धन परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए जिला प्रशासन ने सर्वे कराया। इसमें पता चला कि 10 ब्लॉकों के 13,605 परिवारों को किसान सम्मान निधि और आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही करीब 11,502 परिवारों के पास आवास भी नहीं है।

विज्ञापन

अब इन सभी की सूची अलग-अलग विभागों को भेजकर योजना का लाभ दिलाया जाएगा। जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान के तहत निर्धन परिवारों को निर्धनता से बाहर लाने के लिए जिले के 10 ब्लाकों की 590 ग्राम पंचायतों में दिसंबर माह से सर्वे शुरू किया गया था।
आजीविका को बनाया जाएगा सरल
शासन के निर्देशानुसार, प्रत्येक ग्राम पंचायत में 20 से 25 परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। सर्वे में करीब 897 लोग वृद्धा पेंशन, 53 महिलाओं को विधवा पेंशन और 1717 परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है। चयनित होने वाले परिवारों को सरकार की योजनाओं से सीधे जोड़कर उनकी आजीविका को सरल बनाया जाएगा। इनका चयन सचिवों की मदद से पंचायत सहायक व समूह सखी की ओर से किया गया है।

विज्ञापन

ब्लॉक वार चिह्नित आर्थिक रूप से कमजोर परिवार

ब्लॉक           गरीब परिवार
बिल्हौर             1530
चौबेपुर             1340
शिवराजपुर       1473
कल्याणपुर        1129
पतारा              1134
सरसौल           1424
भीतरगांव         1738
ककवन           601
बिधनू              1347
घाटमपुर          1889
विज्ञापन

13 हजार परिवार सबसे निर्धन चिह्नित किए गए हैं। अब संबंधित विभाग को उनकी सूची भेजकर नए वित्तीय वर्ष से योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।  -गजेंद्र प्रताप सिंह, डीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें