फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पटाखा छुड़ाने पर पड़ोसियों में मारपीट, क्राॅस रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कर्नलगंज थानाक्षेत्र में पटाखा छुड़ाने के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चुन्नीगंज हाता निवासी अभिषेक दिवाकर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि दीपावली की रात सामने रहने वाले विवेक कश्यप ने पटाखा जलाकर उनकी ओर फेंका इससे पैर जल गया। विरोध पर विवेक, पिंटू कश्यप, अर्पित, सोनम कश्यप, कुमकुम व माला समेत 15-20 लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ ही पीटा। आरोप है कि गाल में काटने के साथ ही डीवीआर ले गए।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष की युवती की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पटाखे छुड़ाने के दौरान चिंगारी अभिषेक दिवाकर पर जा गिरी। गाली-गलौज के विराेध में आदित्य दिवाकर, अनुराग, मऊवन दिवाकर, अनीता, हर्षित व अन्य जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने मां को पीटा। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें