उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के एक गांव में ग्राम प्रधान की मानसिक विकलांग बेटी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है। पुलिस पूछताछ में ग्राम प्रधान ने बताया कि सोमवार रात परिवार वाले खाना खाने के बाद छत पर सोने गए थे। वह नीचे के कमरे में सोए थे।
रात करीब 12 बजे 16 साल की बेटी लघुशंका के लिए छत से नीचे उतरी थी। घात लगाए बैठा पड़ोसी श्रवण कुमार (43) लड़की का मुंह दबाकर उठा ले गया। उसके साथ रात भर दरिंदगी की। उधर, प्रधान की पत्नी की भोर पहर नींद खुली। बेटी को गायब देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण खोजबीन में जुट गए।