फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कुत्तों की शिकायत करने पर पड़ोसी ने करवाया हमला, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी में पड़ोसी पर पालतू कुत्तों की शिकायत करने पर कुत्तों से हमला कराने और विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

सी ब्लॉक निवासी श्रवण कुमार त्रिपाठी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाली गीतांजलि गुप्ता ने छह से सात कुत्ते पाल रखे हैं। यह राहगीरों को परेशान करते हैं। इसकी शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से दर्ज कराई थी। आरोप है कि 12 जून की शाम करीब सात बजे बेटा श्रद्धेश त्रिपाठी और पत्नी डी ब्लॉक से घर लौट रहे थे तभी गीतांजलि के दोनों बेटों और उनके नौकर ने कथित तौर पर कुत्तों को उकसा दिया। कुत्तों ने मां-बेटे पर हमला कर दिया। दोनों ने बचाव के लिए कुत्तों को भगाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए।


वहीं, गीतांजलि के मुताबिक 12 जून की शाम करीब सात बजे श्रद्धेश त्रिपाठी उर्फ ईशू ने लाठी लेकर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो भाग गया लेकिन कुछ देर बाद फिर दूसरा डंडा लेकर आया फिर मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें