फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: पड़ोसी ने सात साल की बच्ची को बंधक बनाकर किया कुकर्म, चाचा ने दर्ज कराई रिपोर्ट…आरोपी को भेजा जेल

Fri, 30 Aug 2024 03:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इकदिल थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने सात साल की बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता के चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम पड़ोसी ने सात साल की बच्ची को कमरे में बंद करके उसके साथ कुकर्म किया। रोते-बिलखते बच्ची घर पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई में जुट गई है। बालिका के चाचा ने बताया कि उसके भाई बाहर नौकरी करते हैं।

विज्ञापन

उनके दो बच्चे हैं, बेटा बड़ा है, बेटी छोटी है। देर शाम सात बजे उनकी सात वर्षीय भतीजी पड़ोस के घर में खेलने गई थी। तभी पड़ोसी अंकित ने कमरा में बंद करके उसके साथ कुकर्म किया। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया। घटना के समय आरोपी की मां और पत्नी घर पर ही थी। बाद में जब आरोपी ने बालिका को छोड़ा तो रोती-बिलखती घर पहुंची।
उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पौनिया ने बताया कि आरोपी अंकित के खिलाफ चाचा की तहरीर पर पॉक्सो व कुकर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें