फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की लापरवाही से नवजात की मौत, एंबुलेंस और ऑक्सीजन न मिलने से बच्चे ने रास्ते में तोड़ा दम

Tue, 05 Nov 2019 11:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
एंबुलेंस सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज में सीएचसी तिर्वा के चिकित्सकों की लापरवाही ने एक नवजात की जान ले ली। मंगलवार को प्रसव के बाद बच्चे की हालत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन नर्सिंग होम ले गए। वहां से फिर सीएचसी ले आए।
विज्ञापन


यहां से फिर जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में ले जाने को कहा गया, लेकिन एंबुलेंस नहीं उपलब्ध कराई गई। परिजन बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंच तो यहां मृत घोषित कर दिया गया। मौत का कारण आक्सीजन न मिल पाना बताया गया है।

तिर्वा निवासी शिव सिंह की पत्नी मालती ने सीएचसी तिर्वा में सुबह करीब साढ़े दस बजे बच्चे को जन्म दिया। नवजात की हालत गंभीर थी। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन नवजात को नजदीक के नर्सिंग होम ले गए। करीब एक घंटे उपचार चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर परिजन नवजात को दोबारा सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने फिर से जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा। एंबुलेंस से संपर्क किया गया, लेकिन वह काफी देर तक नहीं पहुंची। इससे परिजन नवजात को मोटर साइकिल से जिला अस्पताल ले आए।

बाइक से लाने से नवजात को ऑक्सीजन नहीं मिल सकी। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की रास्ते में ही मौत हो गई थी। प्रसूता मालती ने कहा कि सीएचसी में बच्चे को ऑक्सीजन नहीं दी गई थी। वहीं स्टाफ का कहना है कि उनके पास ऑक्सीजन की सुविधा नहीं है। 

मामले की जांच कराऊंगा। सीएचसी स्टाफ को एंबुलेंस से रेफर करना चाहिए था। यह बड़ी लापरवाही है। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी।
डॉ. कृष्ण स्वरूप, मुख्य चिकित्साधिकारी, कन्नौज 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें