फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर की दीवारों पर लिखा था...रेलवे अफसर चोर हैं, एनसीआरईएस का आंदोलन जारी

Fri, 23 Nov 2018 12:23 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दीवार पर लिखा रेलवे अफसर चोर हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर: रेलवे के बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ कर्मचारियों ने गुरुवार को भी जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कर्मियों ने उनके दफ्तर के बाहर दीवारों पर काली स्याही से लिख दिया, रेलवे अफसर चोर हैं।
विज्ञापन


इसी दौरान सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण करने इलाहाबाद के डीआरएम अमिताभ कुमार पहुंच गए। उनकी नजर दीवारों पर पड़ी तो उन्होंने नाराजगी जताई। पिछले एक सप्ताह से नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (एनसीआरईएस) के बैनर तले कर्मचारी आंदोलन कर कर रहे हैं। 

कर्मचारी प्लेटफार्म नंबर एक के प्रथम तल पर बने सहायक मंडल अभियंता (सामान्य) आरके शुक्ला के दफ्तर पहुंचे और नारेबाजी की। कर्मचारियों को सबसे ज्यादा आपत्ति जूनियर सुपरवाइजर को पॉवर सप्लाई का मुखिया बनाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर सुपरवाइजरों को नजरअंदाज कर जूनियर को पद पर बैठा दिया

एनसीआरईएस के मंडल अध्यक्ष मान सिंह का कहना है कि इलाहाबाद में बैठे वरिष्ठ मंडल अभियंता (सामान्य) ने अपने सीनियर सुपरवाइजरों को नजरअंदाज कर जूनियर को पद पर बैठा दिया है। कहा कि इस तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें सेकेंड इंचार्ज उनके रिश्तेदार हैं। इस दौरान मान सिंह, एके राय, धीरेंद्र प्रताप सिंह, गोविंद सिंह, रविशंकर सिंह, सेराज अहमद, राजकुमार राय, अनूप यादव, संजय सागर, हरिपाल सिंह यादव, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें