फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में नक्सली हमला, शहीद हुआ 'उन्नाव का लाल'

Thu, 25 Jan 2018 04:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
शहीद जवान की फाइल फोटो
यूपी के उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रसूलाबाद निवासी बी एस एफ जवान अरविंद विमल पश्चिम बंगाल के कूच विहार मे देश की सेवा करते वक्त शहीद हो गये।
 
विज्ञापन

2 of 6
अरविंद विमल की फाइल फोटो
घटना देर रात 2 बजे की है जब नक्सलवादियों ने जवान की हत्या कर दी। सैनिक के शहीद होने की सूचना पर नगर पंचायत में कोहराम मच गया। शहीद का शव आज रात (गुरुवार) तक घर पर पहुंचने की संभवना है।
 
विज्ञापन

3 of 6
शहीद जवान की फाइल फोटो
आसीवन क्षेत्र की नगर पंचायत रसूलाबाद निवासी अरविंद विमल पुत्र सुरेश कुमार उम्र 26 वर्ष सन 2011 में बी एस एफ मे भर्ती हुए थे। इस समय पश्चिम बंगाल के कूच विहार मे हेडकास्टेबल के पद पर तैनात थे ।

4 of 6
शहीद के घर पर मातम का माहौल
बीती रात दो बजे ड्यूटी पर खाना खाने के लिए जा रहे थे तभी नक्सलियों ने हत्या कर दी। गश्ती दल की निगाह इन पर पड़ी तो पास जाकर देखा तो पता चला कि अरविंद विमल शहीद हो गए हैं। सुबह 6 बजे घर पर फोन द्वारा सूचना दी गई।
विज्ञापन

5 of 6
शहीद जवान की फाइल फोटो
खबर पहुंचते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। देखते ही देखते खबर जंगल की आग की तरह पूरी नगर पंचायत से लेकर पूरे क्षेत्र में फैल गई। शहीद के घर पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहीद जवान की फाइल फोटो
शहीद पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पिता जी सुरेश कुमार बीस वर्ष पहले कहीं चले गए थे। तब से आज तक लापता हैं। दो बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है। शहीद अरविंद की शादी तय थी। और उनको एक फरवरी को घर आना था। तभी घर पर जागरण का भी प्रोग्राम होना था। ऐसा शहीद के भाइयों ने बताया। माता वेलपती पर मानो दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा है। पहले पति के लापता होने का गम तो वहीं अब जवान पुत्र के शहीद हो जाने के बाद टूट कर रह गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें