फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 16 केंद्रों पर आज होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरसौल में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। छठवीं कक्षा की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए शहर के 16 केंद्रों पर 6394 बच्चे परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

केंद्रों में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा। परीक्षा स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। शुक्रवार को डीआईओएस डाॅ. संतोष कुमार राय और नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य एके सिंह ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि जिले में राजकीय इंटर कालेज भौती, जवाहर लाल नेहरू इंटर काॅलेज पनकी रोड, हरि गोपालपुर इंटर काॅलेज सेन पश्चिमपारा, जवाहर लाल नेहरू इंटर काॅलेज जामू, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज नर्वल, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज चुन्नीगंज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज जवाहरनगर पश्चिमी घाटमपुर, कैप्टन सुखवासी जनता इंटर काॅलेज घाटमपुर, रामसहाय इंटर काॅलेज बैरी, सेवा मंदिर इंटर काॅलेज उत्तरीपूरा, बीपीएमजी इंटर काॅलेज मंधना, पंडित बेनी सिंह भारत इंटर काॅलेज भीतरगांव, राजकीय इंटर काॅलेज खेरसा, बीआरडी इंटर काॅलेज बिल्हौर व विद्या भवन इंटर काॅलेज अरौल, डीपीएसएन इंटर काॅलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें