फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत का कहर: सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में बारिश व बिजली गिरने से 16 की मौत, 27 झुलसे, करीब 200 मवेशियों की भी मौत

Sun, 11 Jul 2021 10:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बारिश व बिजली गिरने से कानपुर सिटी और देहात में छह, उन्नाव में दो बच्चों, फतेहपुर में पांच और हमीरपुर में दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में रविवार को बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं, बिजली गिरने से दो बच्चों समेत 16 की मौत हो गई है और 27 लोग झुलस गए हैं। करीब 200 मवेशियों की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन


बारिश के दौरान बिजली गिरने से कानपुर देहात के पुखराया में देवराहट के कलुवाताला गांव निवासी बालकिशन (15), मूसानगर नयापुरवा के अशोक कुमार की पत्नी भूरी देवी (30), असेवा गांव के पप्पू (26), गौरी रज्जन के समीर उर्फ छोटू (15), चांदापुर गांव के रामस्वरूप की पत्नी किशोरी देवी (50) की मौत हो गई और चार लोग झुलस गए।

कानपुर नगर के सजेती क्षेत्र के मऊनखत गांव में सत्यवीर निषाद (20) की बिजली गिरने से मौत हो गई है, जबकि घाटमपुर के चंदापुर में तीन छात्राएं झुलस गईं। घाटमपुर, सजेती और भीतरगांव क्षेत्र में 39 मवेशियों की बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के बैदरा गांव में बिजली गिरने से मिर्च के खेत की रखवाली करने गए दीपांशु (10) पुत्र संतोष और उसकी चचेरी बहन आराध्या (नौ) पुत्री स्व. प्रमोद की मौत हो गई।

फतेहपुर में बिजली गिरने से कौंडर गांव की सोनिया (54) पत्नी शिवनारायण विश्वकर्मा और बदलेवा गांव निवासी मथुरा प्रसाद (37) की मौत हो गई। बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की रामकली (70)  पत्नी रामकिशोर की मौत हो गई।

चौडगरा के साईं गांव में बिजली की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। वहीं गोविंदपुर निवासी  ननकू (17) पुत्र छम्मी, गुजरिया (49) पत्नी कंधई, ननका (55) व दीनदयाल (60) झुलस गए। चांदपुर थानाक्षेत्र के भिखनीपुर गांव निवासी कौशल्या देवी (55) तथा गाजीपुर थानाक्षेत्र के बरूहा निवासी दिनेश पाल (36) की मौत हो गई।

गोविंदपुर निवासी  ननकू (17) पुत्र छम्मी, गुजरिया (49) पत्नी कंधई, ननका (55) व दीनदयाल (60) झुलस गए। चौडगरा के साईं गांव में एक भैंस की मौत हो गई। हमीरपुर के बिवांर थानाक्षेत्र के उपरी गांव में बकरी चराने गए बिंदा प्रसाद (70) की तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से मौत हो गई है।
 
विज्ञापन

अतरार गांव में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह झुलस गई। फर्रुखाबाद के राजेपुर में बिजली गिरने से पौधरोपण के काम में लगे सात मजदूरों समेत नौ लोग झुलस गए। इनमें एक की हालत गंभीर है।

जालौन के महेवा, कदौरा व कालपी क्षेत्र में बारिश के साथ बिजली गिरने से 147 बकरियों, एक भैंस की मौत हो गई। हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के सगरापुर में धान की रोपाई कर रहे अंकित (20) पर बिजली गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

बिजली गिरने से युवक की मौत, तीन बच्चियां झुलसीं
भीतरगांव तहसील क्षेत्र के गांवों में रविवार दोपहर बाद जोरदार बारिश के साथ बिजली ने कहर बरपाया। सजेती इलाके के मऊनखत गांव में सत्यवीर (20) पुत्र विजय बहादुर निषाद की मवेशियों को चारा डालते समय बिजली गिरने से मौत हो गई।

वहीं चंदापुर कुआंखेड़ा गांव में खेतों में चर रही 34 बकरियां बिजली की चपेट में आकर मर गईं। भीतरगांव के कैथा गांव में एक भैंस और एक गाय की मौत हो गई। सूलपुर गांव में दो भैंसें व गड़ोलवामऊ में एक भैंस मर गई।

घाटमपुर इलाके के चंदनपुर गांव में भी बिजली की चपेट में आकर तीन बच्चियां झुलस गईं। वहीं रिंद नदी के ऊपर बसे पासी का डेरा गांव में बने भगवान शिव के मंदिर के शिखर में भी बिजली गिरी। जिसके चलते ऊपरी भाग में लगे शिखर टूटकर नीचे आ गिरे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें