कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त स्पार्क क्लब की ओर से आयोजित तृतीय स्व. धनेश्वरी देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच स्पासा और नेशनल यूथ क्लब के बीच हुआ। इसमें नेशनल यूथ क्लब ने स्पासा को 47 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए मैच में स्पासा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेशनल यूथ क्लब की टीम ने रोहित गुप्ता के शानदार शतक 116 रन और अरमान तिवारी के 54 रन की अर्धशतक पारी के दम पर 32 ओवरों में 219 रनों का स्कोर बनाया। तो गेंदबाजी में आयुष्मान सिंह ने तीन व अभिषेक कुशवाहा ने दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पासा की टीम वंश निगम के 46 रन और प्रांजल सिंह के संघर्षपूर्ण 38 रनों के बावजूद निर्धारित ओवरों 32 ओवर में आठ विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में सर्वेश कुमार ने तीन और धनेश ने दो विकेट लिए। शानदार शतक लगाने वाले रोहित गुप्ता को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, उन्हें स्पासा क्लब के कोच आशीष यादव ने पुरस्कार प्रदान किया। यह जानकारी टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने दी।