फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : निकाली गई जागरूकता रैली, अनिवार्य मतदान की ली शपथ

Sun, 26 Jan 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में शनिवार को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कलक्ट्रेट, सभी छह तहसीलों, थानों व स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम हुए। जागरूकता रैली में पहले मतदान बाद में जलपान और छोड़ दो अपने काम, आओ चले करें पहले मतदान आदि नारे लगाए गए। इसके साथ ही अनिवार्य मतदान की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आलोक सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। डीएम ने उपस्थिति में अधिकारियों, छात्र-छात्राओं को मतदान की बिना डरे अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई। डीएम ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए सभी को मतदान जरूर करना चाहिए। बताया कि जनपद में 1, 577 मतदेय स्थल व 1140 मतदान केंद्र हैं।
1 जनवरी 2025 के आधार पर 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले पुरुष मतदाता 7, 15, 542 महिला मतदाता 6, 18,343 एवं थर्ड जेंडर के 41 मतदाता समेत कुल 13, 33, 926 मतदाता हैं। इनमें 11, 302 दिव्यांग मतदाता हैं। बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में 9728 नये मतदाता जोड़े गए हैं। 4244 गलत नामों को काटा गया है। यहां सीडीओ लक्ष्मी एन, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्त, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत पांडेय व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

.................
जागरूकता रैली निकाल लगाए नारे
राजपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजपुर के न्यू लाइट एजूकेशन सेंटर के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। प्रबंधक महादेव सिंह चौहान ने मतदान करने की शपथ दिलाई। डेरापुर में एसडीएम भूमिका यादव की अगुवाई में बैंडबाजे संग जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें विवेकानंद गुरुकुल की छात्र-छात्राएं, तहसील कर्मी, अधिवक्ता, पुलिसकर्मी, नायब तहसीलदार जितेंद्र द्विवेदी, बीईओ चंद्रजीत सिंह आदि रहे। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विवेकानंद गुरुकुल के छात्र दिव्यांशु ने मतदाताओं के अधिकार,उनके मत का महत्व और मतदान करने की जिम्मेदारी पर भाषण दिया। एसडीएम ने उसे पुरस्कृत किया। यहां सबसे युवा मतदाता बने आरिश खान व बुजुर्ग मतदाता बशीर खां, सेवानिवृत्त तहसील कर्मी इदरीश को सम्मानित किया। मतदाता सूची कार्य बेहतर तरीके से करने पर बीएलओ राम भजन को प्रशंसा पत्र दिया। निर्वाचन पटल के शिवांशु, आरके कृष्ण मुरारी, आशीष मिश्रा, अंशुल शुक्ला आदि रहे।
..................
घर-घर में संदेश दो, वोट दो वोट दो
रसूलाबाद। केकेडीएम विद्यालय से बैंडबाजे के साथ रैली निकाली गई। एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें देश का जो उत्थान, करें उसी को मतदान। छोड़ो सारे काम, सबसे पहले करो मतदान आदि नारे लगाए। तहसील में बुजुर्ग मतदाताओं को सम्मानित किया गया। तहसीलदार संतोष कुमार, नायब तहसीलदार अभिनव चतुर्वेदी रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें