झींझक। नगर के सेंट एसएन पब्लिक स्कूल में शनिवार को तीसरे दिन की खेलकूद प्रतियोगिता में, लंबी व ऊंची कूद, क्रिकेट, मेढ़क दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुईं। लंबी कूद में छात्रा प्रियंका ने बाजी मार ली।
तीसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अनुज सेंगर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की सीख दी।बालिका वर्ग ऊंची कूद प्रतियोगिता में कक्षा 8 की प्रियंका गुप्ता अव्वल रहीं, जबकि कक्षा 6 की आन्या द्वितीय व कक्षा 8 आठ की काजल तृतीय स्थान पर रहीं। क्रिकेट प्रतियोगिता में रॉयल क्लब ने टार्जन द स्टार को हरा दिया।
वहीं जूनियर वर्ग में मेंढक चाल में कक्षा 3 की तान्या प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं प्ले ग्रुप में मेंढक चाल में सिम्भा ठाकुर प्रथम रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य आलोक गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, शिवा त्रिपाठी, गौरव, ज्योति राठौर, सुप्रिया गुप्ता व मोहम्मद फारूक मौजूद रहे।