फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, महारथियों ने दिए गुरुमंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एमनीव विजन स्कूल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनिशप का गुरुवार को जोशोखरोश के साथ शुभारंभ किया गया। पहले दिन अतिथियों के रूप में आए ताइक्वांडो के महारथियों ने खिलाड़ियों को सफलता के गुरुमंत्र दिए। मुख्य अतिथि शिव कुमार (कोच, पंजाब पुलिस एवं कॉमनवेल्थ पदक विजेता), चेयरमैन अतिवीर यादव, वाइस चेयरमैन विकास यादव, एमडी सलिल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीबीएसई राष्ट्रीय खेल समिति के सदस्य निखिल हंस ने अपने संबोधन में कहा कि ताइक्वांडो आत्म-नियंत्रण, साहस और सम्मान की शिक्षा देता है। यह खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि चरित्र को भी संवारता है। एशियाई पदक विजेता राम गोपाल बाजपेई ने कहा कि ताइक्वांडो में अनुशासन और धैर्य की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यह खेल शारीरिक ताकत के साथ-साथ मानसिक शक्ति और सहनशीलता भी विकसित करता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी होती है। विद्यालय के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा और खेल, दोनों मिलकर ही सशक्त भारत का निर्माण करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह आत्म-अनुशासन, साहस और आत्मबल का प्रतीक है, जो जीवन को एक दिशा देता है। खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं ने खेलों से जुड़े सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के मुख्य सलाहकार डॉ. जोसेफ लिम, भारत कोरिया गणराज्य के दूतावास से ग्रैंड मास्टर जिंयोंगही ली (नौवां डैन, कुक्कीवोन भारत – उत्तर शाखा, दिल्ली), रणनीतिक प्रतिनिधि अंकुर चौधरी, सीबीएसई रेफरल चेयरपर्सन शेखर झा, एसएमजीआई ग्रुप के चेयरमैन डॉ. विवेक याद, जेके अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. मनोज यादव, सुदिती ग्लोबल के प्रबंध निदेशक मयंक यादव, सहायक जिला खेल अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह, आश्रम पद्धति विद्यालय के प्राचार्य एनसी बाजपेई, पानकुवंर इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य एवं सीबीएसई जिला प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. कैलाश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें