फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राष्ट्रीय स्कूली खेल भी

Fri, 20 May 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारतीय सेना के सिपहसलार रहे दो नौ जवानों आर सोमेश्वर राव और अनुज कुमार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फैजाबाद। देश में खेलों के विकास के लिए केंद्र सरकार ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ  इंडिया (एसजीएफआई) से हाथ मिलाया है। खेल मंत्रालय और एसजीएफआई के बीच राष्ट्रीय खेल की तर्ज पर राष्ट्रीय स्कूली खेल के आयोजन का ताना-बाना तैयार कर लिया गया है। केंद्र सरकार के सहयोग से एसजीएफआई नए सत्र से मान्यता प्राप्त 28 खेलों का आयोजन चार प्रदेशों में कराएगी। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन के व्यय में केंद्र से अनुदान मिलेगा। इससे पहले राष्ट्रीय स्कूली खेल के आयोजन पर राज्य सरकारें खर्च करती रही हैं।
विज्ञापन

देश में स्कूल स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने एसजीएफआई के सहयोग का निर्णय लिया है। खेल मंत्रालय और एसजीएफआई के पदाधिकारियों के बीच कई चरण की बैठक के बाद आपसी सहयोग पर मुहर लग गई है। एसजीएफआई के कैलेंडर में उच्च प्राथमिकता वाले नौ खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती, रायफल शूटिंग, लॉन टेनिस, हॉकी, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, भारत्तोलन और प्राथमिकता वाले 14 खेल बॉस्केटबाल, चेस, कबड्डी, फुटबाल, तैराकी, साइकिलिंग, जिम्नास्टिक, वॉलीबाल, टेबल-टेनिस, ताइक्वांडो, स्कवैश, जूडो, वुशू, सेपकटकरा सहित खो-खो, हैंडबाल, तलवारबाजी, नेटबॉल और कराटे खेल को मान्यता प्रदान की है। इन खेलों के आयोजन का अनुदान केंद्र सरकार से मिलेगा। योजना पर अमल के लिए एसजीएफआई ने अपनी राज्य इकाइयों को पत्र भेजकर सत्र 2016-17 में राष्ट्रीय स्कूली खेल के आयोजन के लिए 10 जून 2016 तक प्रस्ताव मांगा है। एसजीएफआई में प्रदेश के प्रतिनिधि डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान फैजाबाद के प्राचार्य केके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि सभी राज्य इकाई को भेजे गए पत्र में 15 खेलों का चयन कर आयोजन के लिए प्रस्ताव भेजने का कहा गया है। आयोजक प्रदेश को सात खेल का आयोजन एक समय में राष्ट्रीय खेल के तर्ज पर कराना होगा। आयोजन में एथलेटिक्स, तैराकी, व जिम्नास्टिक में से एक खेल का आयोजन लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें