फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पांच केंद्रों पर 10 को होगी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा

Thu, 07 Nov 2024 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 01
विज्ञापन


जीआईसी समेत शहर में बनाए गए पांच केंद्र, परीक्षा में शामिल होंगे 2300 परीक्षार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित परीक्षा का आयोजन दस नवंबर को होगा। परीक्षा के लिए जनपद में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से 48 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
सभी केंद्रों पर कुल 2300 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। जिले में 160 सीटों के लिए ये छात्र परीक्षा देंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के लिए आवेदन किया था। 10 नवंबर को परीक्षा है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए है इनमें पांचों केंद्र शहर में ही है। इन केंद्रों में जीजीआईसी, जीआईसी, तिवारी ज्वाला प्रसाद आर्यकन्या इंटर कॉलेज, एसएमएस इस्लामियां इंटर कॉलेज व शोरावाल इंटर कॉलेज शामिल हैं। राजकीय इंटर कॉलेज में करीब 600 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा ओएमआर सीट पर कराई जाएगी।
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 से 12 तक तक पढ़ाई करने पर प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाती है। परीक्षा के नोडल और जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए सितंबर माह में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2024-25 में राजकीय, सहायता प्राप्त और परिषदीय विद्यालय में कक्षा आठ के ऐसे छात्रों से आवेदन मांगे गए थे, जिनके अभिभावक की आय 3.5 लाख रुपये से कम हो। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परीक्षा की तैयारियां पूरी कर लीं गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें