फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सर्वोत्तम नवाचार के लिए कानपुर लोको शेड को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ऊर्जा संरक्षण में कानपुर के विद्युत लोको शेड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने परिवहन क्षेत्र में सर्वोत्तम नवाचार के लिए लोको शेड को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए चुना है। यह पुरस्कार 9000 लोको से हार्मोनिक फिल्टर हटाकर रेलवे के ऊर्जा राजस्व में 3700 करोड़ की बचत करने के लिए दिया जाएगा। 14 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यह पुरस्कार देंगी।
विज्ञापन

पुराने समय में इंजन में हार्मोनिक फिल्टर लगते थे। इनका काम पटरी पर लगी सिग्नलिंग और एएफटीजी प्रणाली से उत्पन्न होने वाली अर्थिंग को खींचना होता था। अनवरगंज स्थित लोको शेड ने आईआईटी के साथ मिलकर नई तकनीक ईजाद की जिसके बाद उत्तर-मध्य रेलवे के सभी 9000 लोको से करीब 400 किलो के भारी-भरकम हार्मोनिक फिल्टर हटा दिए गए। ऊर्जा मंत्रालय के केंद्रीय ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने परिवहन क्षेत्र में सर्वोत्तम नवाचार के लिए इस उपलब्धि को चयनित किया है। पुरस्कार को लेने के लिए अनवरगंज स्थित लोको शेड के वरिष्ठ मंडल बिजली अभियंता राहुल त्रिपाठी जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें