फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जीरो वेस्ट फूड रेस्क्यू सिस्टम विकसित करने वाले डॉ. दीपक बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जीरो वेस्ट फूड रेस्क्यूू सिस्टम विकसित करने वाले डॉ. दीपक कुमार वर्मा के प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा एआई को छत्रपति शाहूजी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) में आयोजित बिल्ड एआई एजेंट हैकथॉन 2025 में विजेता घोषित किया गया। एक लाख रुपये का पुरस्कार पाने वाला यह प्रोजेक्ट रियल टाइम में फूड डोनर्स को एनजीओ से जोड़ता है।
विज्ञापन

दूसरा पुरस्कार डॉ. अंशु सिंह के कैंपस न्यूजबॉट को दिया गया। 75 हजार रुपये का पुरस्कार पाने वाली डॉ. अंशु ने व्हाट्सएप आधारित एक एआई असिस्टेंट तैयार किया जो छात्रों व संकाय सदस्यों तक त्वरित व विश्वसनीय कैंपस अपडेट पहुंचाता है। सीएसजेएमयू में गिगनाटी की मदद से बिल्ड एआई एजेंट हैकथॉन 2025 का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों और छात्रों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देना, नो-कोड और एजेंटिक एआई तकनीकों के माध्यम से वास्तविक समस्याओं का समाधान विकसित करना रहा।
इस हैकाथॉन में 300 से अधिक मेंटर्स ने हिस्सा लिया और उन्होंने विवि के छात्रों के साथ मिलकर प्रभावी एआई वर्कफ्लो आधारित परियोजनाएं विकसित कीं। इस हैकाथॉन में विभिन्न विभागों में एआई साक्षरता को बढ़ाने और शिक्षकों को आधुनिक तकनीक का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें